• Sun. Jun 14th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजनौर में बड़ा हादसा टला, 5 यात्रियों की जान बाल-बाल बची,

ByMoradabadprahari

Jun 14, 2026

बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र में भागुवाला के पास हरिद्वार जा रही टाटा टियागो कार स्पीड ब्रेकर न दिखने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार में चालक समेत 5 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।हादसे में सभी को मामूली चोटें आई हैं, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और वाहन को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया।तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क हादसों की बड़ी वजह बन सकती है। सुरक्षित चलें, सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *