• Sat. May 30th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

नवादा की आशापुर कॉलोनी की महिला एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार।

ByMoradabadprahari

May 30, 2026

मुरादाबाद, कांठ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मुख्तयारपुर नवादा के निकट आशापुर कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से कच्ची शराब बनाने और बेचने का काम किया जा रहा था। अब पिछले कई दिनों से वहां पर अन्य प्रकार के ड्रग्स जैसे चरस, गांजा,अफीम और सफेद पाउडर (कोकीन) बेचने का काम किया जा रहा है। पिछले करीब दो महीने पहले रालोद नेता अभिनय चौधरी ने रालोद मंत्री अनिल कुमार के समक्ष मंच से आशापुर कॉलोनी में नशीले पदार्थों के बेचने पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसके एक दिन बाद ही वहां पर सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के बेचने पर रोक लगी थी। लेकिन अब वहां पर फिर से एक किलो चरस के साथ महिला के गिरफ्तार होने से कांठ थाना पुलिस की पोल खुल गई है।आज प्रातः 5.35 बजे कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम मुख्तयारपुर नवादा के आशापुर कॉलोनी निवासी महिला नीना पत्नी स्वर्गीय अमित कुमार को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। कांठ थाने के एसआई मोहन सिंह और महिला एसआई सोनम सिंह ने महिला के पास से 1.097 ग्राम चरस और 1060 रुपए नकद बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *