
मुरादाबाद , मंगलवार श्री सिध्बली गुरुजी सेवा संस्थान मुरादाबाद की ओर से जेठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर संस्थान के कार्यालय एमआईटी कॉलेज रामगंगा विहार के निकट हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था। जिसके मुख्य आयोजक श्री सिद्धबली गुरुजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री अरविन्द चौधरी गुरुजी रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य धीरशांतदास महाराज जी उपस्थित रहे। श्री सिधबली गुरुजी सेवा संस्थान मुरादाबाद के अध्यक्ष अरविंद चौधरी गुरुजी के द्वारा आज ठीक बारह बजे हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य धीरशांतदास गुरुजी ने कहा कि जिस प्रकार भगवान हनुमान जी महाराज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी के एक अनन्य सेवक थे। उसी तरह से हम सभी को एक दूसरे की सेवा करनी चाहिए। मनुष्य की सेवा करने से जो पुण्य इस धरा पर मिलता है वह अन्यत्र कहीं भी नहीं मिलता है।इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक श्री अरविन्द चौधरी गुरुजी ने कहा कि भगवान हनुमान जी महाराज भक्ति और शक्ति के एक पूर्ण आयाम के रूप में जाने जाते हैं। इस अवसर पर राजेश रस्तोगी,अमित गुप्ता,वेदप्रकाश सिंह,महेश कुमार,बादाम सिंह,राजीव गुप्ता,मित्रपाल सिंह,पारुल चौहान आदि श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
