• Thu. Apr 30th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजनौर जिले के चांदपुर में पुलिस-गौकशी आरोपियों की मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दो फरार

ByMoradabadprahari

Apr 30, 2026

बिजनौर, जिले के चांदपुर क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम अकौंदा, मध्य गंगा नहर पटरी पर घेराबंदी की थी। खुद को घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।मुठभेड़ में अजीम उर्फ छंगा (निवासी रसूलपुर नंगला) के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर CHC चांदपुर स्याऊ में भर्ती कराया गया है।आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, पशु काटने के उपकरण और नकदी बरामद हुई है। उसके साथी कामिल और राशिद फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *