
आज़ 17/04/26 पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन ( भानु ) ग्रुप जनपद मुरादाबाद के पदाधिकारी घरों में नज़रबंद कर दिया है। ये गढ़मुक्तेश्वर कूच करने की तैयारी कर रहे थे , शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर गढ़ जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने बतौर एहतियात किसी भी घटना को मद्देनजर रखते हुए घर में कैद कर दिया है।
जिला अध्यक्ष नज़ारूल उर्फ भूरे, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. शादाब और किन्नर मोर्चे की अध्यक्ष बबली किन्नर उर्फ मीरा को आज हाउस अरेस्ट किया गया।”
