• Tue. Nov 3rd, 2026

परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश राज्य की क्रिकेट टीम रही उप विजेता

ByMoradabadprahari

Apr 14, 2026

बेंगलुरु, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल टेक्निकल ऑफिसर एसोसिएशन इंडिया के द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जन सामान्य को प्रोत्साहित करने के लिए दो दिवसीय ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3 क्रिकेट मैच का आयोजन बेंगलुरु कर्नाटक में दिनांक 10 से 12 अप्रैल 2026 तक किया गया, जिसमें भारतवर्ष से 12 राज्यों केरला, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, बिहार, गुजरात, झारखंड, राजस्थान मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य की परिवहन विभाग की क्रिकेट टीमों ने प्रतिभा किया, परिवहन आयुक्त महोदया,उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य की टीम ने भी प्रतिभा किया,उत्तर प्रदेश राज्य की क्रिकेट टीम ने लगातार लीग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल खेलते हुए फाइनल में जगह बनाई और फाइनल मैच में महाराष्ट्र को कड़ी टक्कर देते हुए ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3 की उप विजेता रही, उत्तर प्रदेश राज्य की टीम की तरफ से श्री रामवृक्ष सोनकर, उप परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन-टीम कप्तान, संजय तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) लखनऊ-उप कप्तान, हरिओम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बदायूं-टीम मैनेजर, शिव शंकर सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बिजनौर-उप मैनेजर रविकांत यादव, रामबाबू, विकास कुमार, पवन सोनकर, कृष्ण कुमार, कौशल कुमार, अशोक कुमार, चरन सिंह, प्रमोद गौतम, देवेंद्र शुक्ला, अनुभव, शुभम मिश्रा एवं बृजेश ने बतौर खिलाड़ी के तौर पर प्रतिभा किया, उप विजेता रही उत्तर प्रदेश राज्य की टीम को ऑल इंडिया फेडरेशन,कर्नाटक मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर संघ, माननीय परिवहन मंत्री कर्नाटक ,परिवहन आयुक्त महोदय कर्नाटक, उप परिवहन आयुक्त महाराष्ट्र इत्यादि के द्वारा ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सेवा संघ के नाम से पुरस्कार के रूप में रुपए 70 हजार का चेक प्रदान किया गया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *