• Fri. Apr 24th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुरादाबाद व जम्मू के बीच फाइनल मुकाबला रेलवे सुरक्षा बल मुरादाबाद ने जीता,

ByMoradabadprahari

Apr 12, 2026

दिनांक 11/4/26 को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आयोजित अंतर्मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद में मुरादाबाद व जम्मू के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमे मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निश्चय किया। जम्मू ने पहले खेलते हुए 06 विकेट के नुक़सान पर 168 रन बनाये जिसके जवाब में मुरादाबाद द्वारा 16 ऑवर में 02 विकेट के नुक़सान पर लक्ष्य हासिल कर लिया । मुरादाबाद की तरफ़ से प्रदीप द्वारा44 गेंदों में 83 रन की पारी खेली व 02 विकेट भी हासिल किये जिसके लिए उन्हें मैन आफ़ द मैच के पुरस्कार से नवाज़ा गया । उक्त टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर जम्मू के अजीत जांगिड रहे, बेस्ट बैट्समैन विजय रंगी दिल्ली के रहे तथा मैन आफ़ द सीरीज़ का पुरस्कार भी मुरादाबाद के प्रदीप रहे ।इस सुअवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव द्वारा विजेता टीम एवं मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *