
नशे के विरुद्ध ‘वैभव’ का प्रहार: 5 दिन में 5 सजाएं
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत सम्भल पुलिस और अभियोजन पक्ष को बड़ी सफलता मिली है। नशा तस्करों के खिलाफ अभियान को धार देते हुए विशेष लोक अभियोजक (S.P.P.) वैभव अग्रवाल की प्रभावी पैरवी ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है। सोमवार, 2 फरवरी 2026 को जनपद मुरादाबाद की माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कोर्ट नं. 13) ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले (मु.अ.सं. 04/2017) में फैसला सुनाया। थाना बहजोई क्षेत्र के ग्राम चाटन निवासी अभियुक्त बबलू पुत्र वडू को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए:07 माह 20 दिवस का कारावास 5,000/- रुपये का अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। इस सजा को दिलाने में S.P.P. वैभव अग्रवाल के कानूनी तर्कों और कोर्ट मोहर्रिर कांस्टेबल दीपक कुमार की प्रभावी भूमिका रही।सम्भल जनपद के नशा तस्करों के विरुद्ध पैरवी का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया । एडवोकेट वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में अभियोजन टीम ने पिछले 5 दिनों के भीतर 5 अलग-अलग मामलों में सजा कराकर यह साफ कर दिया है कि अब ड्रग माफियाओं की खैर नहीं।नशे के कारोबारियों पर भारी पड़ता वैभव अग्रवाल का यह अभियान अब जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और अभियोजन की इस सक्रियता की सराहना की है।

“नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि ठोस साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के जरिए नशा तस्करों को उनके अंजाम तक पहुँचाया जाए ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।”— वैभव अग्रवाल, विशेष लोक अभियोजक (S.P.P.)
