• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मृत व्यक्ति के दो जगह मृत्यु प्रमाण पत्र बनने का घोटाला आया सामने, प्रधानन कहा खबर छपी तो जान से मार दूंगा ,

ByMoradabadprahari

Dec 31, 2025

जनपद मुरादाबाद ,

बिलारी क्षेत्र के गांव मालपुर जानू निवासी सुमन किशोर अपनी पत्नी मधु के साथ दिल्ली यमुना विहार इलाके में रहते थे जिनकी मृत्यु 10 नवंबर को दिल्ली यमुना विहार के अस्पताल में हो गई थी जिसका 21 नवंबर दिल्ली के शाहदरा इलाके के नगर निगम से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था। इसी बीच गांव में रहने वाली सुमन किशोर की दूसरी पत्नी माला देवी ने 28 नवंबर को दोबारा गांव में सुमन किशोर को मृत दिखाकर स्वास्थ्य विभाग से 12 दिसंबर को दूसरा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर लिया। जिसकी शिकायत सुमन किशोर की दिल्ली में रहने वाली पत्नी मधु ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सुमन किशोर की दूसरी पत्नी माला देवी ग्राम प्रधान सचिन तथा लेखपाल के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुमन किशोर कि गांव में रहने वाली पत्नी माला देवी ने ग्राम प्रधान सचिव और लेखपाल से मिलकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर सुमन किशोर की संपत्ति अपने नाम करा ली। लेकिन कुछ दिन बाद सुमन किशोर की दोनों पत्नियों के बीच फैसला हो गया। लेकिन अब सवाल यह उठता है की ग्राम प्रधान सचिव और लेखपाल द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनवाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *