
मुरादाबाद
कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर चोरा में ग्राम समाज की भूमि पर ग्राम के कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है।ग्राम प्रधान सहित ग्राम के अनेक लोगों ने मुरादाबाद मंडलायुक्त और कांठ एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।एसडीएम कांठ ने इस संबंध में जांच उपरांत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर चौरा में गाटा संख्या 345 की ग्राम समाज की भूमि है जो पिछले 40-50 सालों से खाली पड़ी थी जिसकी कीमत करोड़ों रुपए की है। ग्राम रसूलपुर चौरा के ही कुछ दबंग लोगों के द्वारा तहसील अधिकारियों की मिलीभगत से उक्त ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। एक तरफ जहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आदेश दिए जा रहे हैं कि कोई भी ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा नहीं करेगा।अगर कोई भी व्यक्ति ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने का कार्य करता है तो फिर उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। लेकिन यहां पर तो उल्टा ही देखने को मिल रहा है। कांठ तहसील के राजस्व विभाग के अधिकारी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं और ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करवाकर सरकार को बदनाम कर रहे हैं।ग्राम रसूलपुर चौरा के प्रधान गुलशन जहां, रहमत अली,कासिम जुल्फिकार मतलूब,उस्मान कासिम आदि ने मंडलायुक्त मुरादाबाद और एसडीएम कांठ संतदास पंवार को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त करवाने की मांग की है। एसडीएम कांठ ने इस संबंध में जांच उपरांत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्का लेखपाल दबंगों के विरूद्ध कार्यवाही करने की बजाय ग्रामीणों को डरा धमका रहे हैं।
