• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

चार लोगों को शांति भंग में की कार्यवाही चालान कर एसडीएम कोर्ट किया पेश , भेजा गया जेल,

ByMoradabadprahari

Nov 28, 2025

मुरादाबाद।

थाना कांठ पुलिस ने चार अपराधियों को शांति भंग की कार्यवाही में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।थाना कांठ पुलिस ने शांतिभंग की कार्यवाही में चार अपराधियों को एसडीएम कांठ संतदास पंवार के कोर्ट में पेश करने के बाद उन सभी अपराधियों का चालान कर दिया। अभियुक्त गण महफूज अली पुत्र कल्लन उम्र करीब 45 वर्ष,मौ0 उमर पुत्र कल्लन उम्र करीब 50 वर्ष नि0 गण ग्राम गढी थाना कांठ जनपद मुरादाबाद व दूसरे पक्ष के यासीन पुत्र अनीस उम्र करीब 45 वर्ष यामीन पुत्र अनीस उम्र करीब 50 वर्ष नि0 गण ग्राम गढी थाना कांठ को आपस में झगड़ा करने को लेकर गांव में शांति भंग की कार्यवाही में जनपद मुरादाबाद अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS मे शांति भंग मे चालान कर मा0 न्यायालय एसडीएम कांठ संतदास पंवार के न्यायालय तहसील कांठ के समक्ष पेश किया। जहां से इन सभी चारों अभियुक्तों को मुरादाबाद जिला जेल के लिए भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *