• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

उड़ान कौशल कला केंद्र का भव्य शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण

ByMoradabadprahari

Nov 27, 2025

मुरादाबाद,उड़ान कौशल कला केंद्र का भव्य शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण सेव गर्ल ट्रस्ट एवं कृष्णा बाल विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में आज ‘उड़ान कौशल कला केंद्र’ का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में क्षेत्र की बेटियों को सिलाई–कढ़ाई, सेल्फ डिफेंस तथा ब्यूटीशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह द्वारा विधि-विधान से सिलाई हॉल के उद्घाटन के साथ किया गया।कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह द्वारा सेव गर्ल ट्रस्ट की प्रशंसाउद्घाटन समारोह के दौरान मंडलायुक्त श्री आंजनेय कुमार सिंह जी ने सेव गर्ल ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “सेव गर्ल ट्रस्ट ने बेटियों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो कदम उठाए हैं, वे अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय हैं। समाज में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे प्रयास न केवल प्रशंसा के योग्य हैं, बल्कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक मजबूत आधार तैयार करेगी। उड़ान कौशल कला केंद्र जैसी पहलें बेटियों को कौशल, सुरक्षा और सम्मान प्रदान करती हैं। सेव गर्ल ट्रस्ट का समर्पण और सेवाभाव वास्तव में सराहनीय है। मैं आशा करता हूँ कि भविष्य में भी ट्रस्ट इसी तरह बेटियों के उत्थान और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य करता रहेगा।”इस अवसर पर कृष्णा बाल विद्या मन्दिर के निदेशक आदरणीय ओम प्रकाश जी ने बताया बेटियों को सशक्त बनाने के लिए यह कार्य सराहनीय है जिससे बेटियाँ मजबूत बनेंगी।इस अवसर पर सेव गर्ल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया अग्रवाल ने बेटियों के उत्थान और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि “हमारी बेटियाँ केवल घर की जिम्मेदारियाँ ही नहीं निभातीं, बल्कि समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत कड़ी भी हैं। उड़ान कौशल कला केंद्र का उद्देश्य प्रत्येक बेटी को आत्मनिर्भर बनाना, उसके आत्मविश्वास को बढ़ाना और उसे ऐसे कौशल सिखाना है, जिनसे वह अपने सपनों को साकार कर सके। हमारा संकल्प है कि कोई भी बेटी संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रह जाए।”उन्होंने आगे कहा कि—“जब बेटियाँ मजबूत होंगी, शिक्षित होंगी और कौशल से संपन्न होंगी, तभी समाज सशक्त होगा। यह केंद्र सिर्फ प्रशिक्षण स्थल नहीं, बल्कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है।”निधि गुप्ता जी द्वारा ब्यूटीशयन की ट्रेनिंग दी जाएगी सुरेंद्र जी एवं राधा जी द्वारा सिलाई की मशीन सिखाई जाएंगी, अंकुर कौशिक जी द्वारा सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग दी जाएगीकार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णा बाल विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के निदेशक ओम प्रकाश सिंह जी, सेव गर्ल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल , विनीत लोहिया ,विनोद सक्सेना, सतीश अरोड़ा, अनुपेंद्र सिंह, गजेंद्र चौधरी, सचिन चौधरी, कपिल देव, अमन शर्मा, निधि गुप्ता, पूजा अग्रवाल, रीना मल्होत्रा, रुपाली अग्रवाल,श्वेता बंसल ,रिचा अग्रवाल ,दिव्य अग्रवाल जी,रेखा मदान जी, ज्योति बंसल , हिमानी भटनागर ,सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।समारोह में बेटियों के लिए नई सुविधाओं और प्रशिक्षण मॉड्यूल्स के बारे में जानकारी भी दी गई। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की अतिथियों द्वारा इस नेक कार्य की प्रशंसा की और इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *