• Wed. Oct 7th, 2026

कैंसर से पीड़ित साहुकार पति ने पत्नी को मारी गोली बेटी की फीस को लेकर हुआ था विवाद

ByMoradabadprahari

Feb 11, 2025

मुरादाबाद में केपीएस स्कूल की टीचर को साहूकार पति ने गोली मारने का मामला प्रकाशम आया है यह घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में हरि विला गली नंबर दो होली का मैदान की बताई जाती है

पति ने तीन राउंड किए फायर घटना की चश्मदीद बेटी वान्या वर्मा ने बताया कि रात में उसके पिता सुबोध वर्मा और मां वंदना वर्मा के बीच स्कूल फीस को लेकर कहासुनी हुई थी बच्चे बोले: पापा मम्मी से अक्सर झगड़ा करते रहते हैं साहूकार सुबोध वर्मा ने अपनी टीचर पत्नी को गोली मार दी। साहूकार ने पत्नी पर तीन राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली पैर में लगी और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। टीचर ने जयपुर में अपने बेटे को कॉल की और घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यह घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में हरि विला गली नंबर दो होली का मैदान में रहने वाले सुबोध वर्मा पेशे से साहूकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *