• Fri. Sep 25th, 2026

भारी बारिश से वडोदरा से स्टैचू ऑफ यूनिटी को जोड़ने वाली सड़क टूटी

ByMoradabadprahari

Aug 28, 2024

वडोदरा से स्टैचू ऑफ यूनिटी को जोड़ने वाली सड़क भारी बारिश की वजह से टूट गई. जिसके चलते एक तरफ की सड़क आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मूसलाधार बारिश और डैम से छोड़े गए पानी की वजह से सड़क टूट गई. रोड इस तरह से टूटा है कि उसके बनने में कई महीने लग सकते हैं. बारिश रुकने पर ही रोड बनाने का काम शुरु किया जाएगा. स्थानीय विधायक ने यहां जल्द काम कराने को कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *