• Sat. Nov 28th, 2026

गंगा एक्सप्रेसवे पर अनधिकृत बसों के विरुद्ध संयुक्त चेकिंग अभियान, 08 बसों के चालान एवं 02 ड्रंकन ड्राइविंग के अभियोग में कार्रवाई

ByMoradabadprahari

Nov 27, 2026

अनधिकृत बसों के विरुद्ध संयुक्त चेकिंग अभियान

बदायूं। सड़क सुरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गंगा एक्सप्रेसवे के करनपुर टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं परिवहन निगम द्वारा अनधिकृत रूप से संचालित बसों के विरुद्ध संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान में मुख्य सुरक्षा अधिकारी, यूपीडा गंगा एक्सप्रेसवे ए.के. विजेता (IPS Retd.), हरिओम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), बदायूं, सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी (यातायात), राजेश पाठक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम बदायूं, मनोज कुमार, यातायात निरीक्षक बदायूं एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी, प्लाजा प्रबंधक संदीप कुमार, सुरक्षा अधिकारी यूपीडा रमाकांत पाठक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।संयुक्त चेकिंग के दौरान बसों के परमिट एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की गई। जांच में सुरक्षा मानकों को पूर्ण न करने वाली 08 बसों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त नशे की हालत में वाहन संचालित करने के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 ड्रंकन ड्राइविंग के चालान भी किए गए।अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अनधिकृत एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध आगे भी संयुक्त चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *