• Tue. Aug 25th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

पूर्व एसपी बिजनौर अभिषेक झा को दी गई भावुक विदाई, पुलिस अधिकारियों ने कार्यकाल को सराहा।

ByMoradabadprahari

Aug 25, 2026

बिजनौर। बिजनौर जिले में 24 अगस्त 2026 को पूर्व पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा के अन्य जनपद में स्थानांतरण के अवसर पर पुलिस लाइन बिजनौर में उनका विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

विदाई सम्मान समारोह में जिलाधिकारी बिजनौर जसजीत कौर सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसपी अभिषेक झा के कार्यकाल को याद करते हुए उनकी कार्यशैली,नेतृत्व और सेवाओं की सराहना की।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव भी साझा किए।समारोह का माहौल उस समय भावुक हो गया,जब पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्व एसपी को विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी कार्यकाल में सफलता की कामना की।

सभी ने उनके नए जनपद में भी बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिलाधिकारी बिजनौर जसजीत कौर सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अभिषेक झा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्थानांतरण पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समारोह के अंत में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *