
मुरादाबाद। लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कराटे क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में प्रदेश के 18 मंडलों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए।
मुरादाबाद मंडल से 42 किग्रा भार वर्ग में वेदांशी शर्मा पुत्री ज्ञानदीप कुमार शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ वेदांशी का चयन राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।
वेदांशी एक अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिन्होंने मुरादाबाद मंडल का गौरव बढ़ाया है। मुरादाबाद आगमन पर शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के गणमान्य अधिकारियों ने स्वर्ण पदक विजेता वेदांशी शर्मा, रजत पदक विजेता रोजम खान, कांस्य पदक विजेता कहकशा, संध्या व यतिष्का शर्मा का भव्य स्वागत किया।
