
मुरादाबाद। सब्जी मंडी गंज स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ कंप्यूटर, आर्ट एंड फैशन डिजाइन के छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा। कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फैशन डिजाइनिंग, आईजीडी बॉम्बे, एनटीटी एवं क्रिएटिव कोर्स के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में लक्ष्मी, नेहा, बरीशा, मंतशा, करिश्मा, इकरा, अरबाज, अभिषेक सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कमिश्नर के हाथों प्रमाण पत्र प्राप्त कर विद्यार्थियों ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण पल बताया।कार्यक्रम में डॉ. नीरज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी महान व्यक्तित्व के हाथों प्रमाण पत्र प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर जीवन में बहुत कम आते हैं और विद्यार्थियों को इस उपलब्धि को आगे बढ़ने की प्रेरणा के रूप में लेना चाहिए।वहीं डॉ. पूनम गुप्ता ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान प्रमाण पत्र प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने कहा कि कमिश्नर के हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके लिए यादगार और
