• Wed. Aug 12th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कल होगा कांठ तहसील बार संघ का चुनाव। चुनाव के तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।14 को होगा शपथ ग्रहण समारोह।

ByMoradabadprahari

Aug 12, 2026

कांठ। कांठ तहसील के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और कांठ तहसील बार के विकास के लिए कांठ तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव कल 13अगस्त को संपन्न होंगे।जिसमे अध्यक्ष, महासचिव,कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के अन्य पदों के लिए मतदान संपन्न किया जाएगा।जबकि कुछ पद पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके हैं।

13 अगस्त को कांठ तहसील बार एसोसिएशन के पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए एल्डर कमेटी के द्वारा कांठ तहसील बार सभागार के बाहर नमूना बैलेट पेपर चस्पा कर दिया गया है।मतदान गुप्त बैलेट द्वारा किया जाएगा।

13 अगस्त को कांठ तहसील के सभी पंजीकृत अधिवक्ता प्रातः 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक अपनी बार काउंसिल की आईडी और पहचान पत्र के साथ मतदान कर सकेंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

कांठ तहसील बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य पदाधिकारियो ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और योग्य प्रत्याशी का चयन करें।नए पदाधिकारियों के चयन से बार संघ के विकास,अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और तहसील में न्याय व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।13 अगस्त को
प्रातः 10 बजे से लेकर 2 बजे तक चुनाव संपन्न किया जाएगा और दोपहर तीन बजे से चुनाव की मतगणना प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 13 अगस्त को ही शाम लगभग चार बजे तक मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे और 14 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कांठ तहसील बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार विश्नोई,उपाध्यक्ष सीपी सिंह विश्नोई,सुगम पंवार,मरगूब अहमद,शहाबुद्दीन,दीप सिंह विश्नोई,अजब सिंह सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *