
बिजनौर, दिनांक 15/07/2026 को नगर पालिका परिषद धामपुर एवं आइटीसी मिशन सुनहरा कल के तत्वाधान में वार्ड नंबर 1 पहाड़ी दरवाजा, वाल्मीकि बस्ती मे सामुदायिक नेतृत्व में विकेन्द्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत 250 घरो पर मोहल्ला सामिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वार्डवासियों को निम्नलिखित चार प्रकार के कचरे के बारे में समझाया गया।गीला कचरा,सूखा कचरा,स्वास्थ्य कर अपशिष्ट और विशेष देखभाल अपशिष्ट।साथ ही कचरे को अलग अलग डस्टबिन में रखने के लिए बताया गया और होम कम्पोस्टिंग और खुले में कचरा न डालने के संबंध में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर वार्ड वासियो द्वारा जागरूकता गतिविधियों पर सहमति व्यक्त करते हुए स्वच्छता अभियान में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। और साथ ही होम कम्पोस्टर की विशेषता के बारे मे जान करी दिन गए। जिससे की अपने घर के गीले कचरों को कैसे समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर धामपुर नगर पालिका के चेयरमैन रवि चौधरी,अधिशाषी अधिकारी रविशंकर जी,एसबीएम लिपिक पुष्पेन्द्र सिंह और विकास सिंह आदि उपस्थित रहे।
