• Sun. Sep 6th, 2026

आजम खान को सबसे बड़ा झटका: जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, 38 इमारतें होंगी ध्वस्त!

ByMoradabadprahari

Jul 15, 2026

रामपुर, (15 जुलाई 2026) ही रामपुर प्रशासन और रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की ओर से इस मामले में बड़ी कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है।इस मामले से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं, 40 में से 38 भवन अवैध पाए गए रामपुर विकास प्राधिकरण की जांच में सामने आया कि जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में बने कुल 40 भवनों में से केवल 2 भवनों का ही नक्शा (मानचित्र) पास था। शेष 38 भवनों का निर्माण बिना किसी स्वीकृत नक्शे के अवैध रूप से किया गया था। .

प्रशासन ने खारिज की दलीलें रामपुर के जिलाधिकारी (DM) अजय कुमार द्विवेदी ने इस मामले की सुनवाई के दौरान यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा दिए गए तर्कों और स्पष्टीकरण को पूरी तरह खारिज कर दिया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ही इन अवैध भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया है।

15 दिन का अल्टीमेटम और खर्च की वसूली

15 दिन की मोहलत प्राधिकरण ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को 15 दिन का समय दिया है कि वे इन अवैध निर्माणों को खुद ही हटा लें। बुलडोजर कार्रवाई और खर्च की वसूली भी की जायेगी, यदि प्रबंधन तय सीमा के भीतर इन्हें नहीं गिराता है, तो रामपुर विकास प्राधिकरण खुद बुलडोजर से इन्हें ध्वस्त करेगा। इसके साथ ही, तोड़ने में आने वाला सारा खर्च (Demolition Cost) भी यूनिवर्सिटी प्रबंधन से वसूला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *