नियमों के उल्लंघन पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई; मीडिया से बदसलूकी के बाद प्रशासन ने अपनाया कड़ा रुख। मुरादाबाद किस 16 अन्य कोचिंग सेंटर अस्पताल भी सील

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने नियमों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे संस्थानों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राधिकरण की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के प्रतिष्ठित और चर्चित ‘स्कॉलर डेन’ कोचिंग इंस्टीट्यूट को पूरी तरह सील कर दिया है। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य व्यवसायिक और कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है।प्राप्त विवरण के अनुसार, स्कॉलर डेन संस्थान के संचालक विवेक ठाकुर द्वारा लगातार अपनी प्रशासनिक और राजनैतिक पहुंच के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे। कानून व्यवस्था और विभागीय नियमों को दरकिनार कर संस्थान का संचालन किया जा रहा था। इस बीच, हाल ही में संस्थान के संचालक विवेक ठाकुर द्वारा कवरेज के दौरान

मीडियाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और बदसलूकी करने का मामला भी सामने आया था। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ की गई यह बदसलूकी संचालक को भारी पड़ गई।मीडिया से दुर्व्यवहार के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए संस्थान के वैधानिक दस्तावेजों और नियमों की पड़ताल शुरू की। जांच में खामियां पाए जाने पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया। एमडीए के दस्ते ने मौके पर पहुंचकर संस्थान की इमारत को सील कर दिया और मुख्य द्वार पर आधिकारिक नोटिस चस्पा कर दिया।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिले में किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था सबके लिए समान है। इस सीलिंग की कार्रवाई के बाद विवेक ठाकुर के रसूख और पहुंच के तमाम दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए।
