
मुरादाबाद खादी महोत्सव प्रदर्शनी में मुशायरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि डॉक्टर अनुराग अग्रवाल कॉसमॉस हॉस्पिटल मुरादाबाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया उनके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र राणा जिला उद्यान अधिकारी मुरादाबाद रहे मंच का संचालन रेहाना परवीन द्वारा किया गया मुशायरा की अध्यक्षता तीन काव्य संकलन के संपादक वरिष्ठ शायर अनवर कैफ़ी निजामत अमरोहा के प्रख्यात शायर एवं शिवान कादरी द्वारा की गई कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए शायरी द्वारा खादी की तारीफ कुछ इस तरह से की “नेता और अफसर ने पहनी खड़ी स्वदेशी कपड़ों में रहनी खादी खादी आओ मिलजुल कर हम भी अपने इसे अपने पुरखों ने भी पहनी खादी ” कवि सुल्तान अजहर मुरादाबादी में अपने काव्य में कहा “ये सादगी का बदन पर वकार है खादी हमारे देश का सच्चा सिंगार है खादी वतन की खाक से खमीर उठा है मुजाहिदो की हंसी यादगार है खादी अमीर हो या गरीब सबके कद को बढ़ाती है मुसावतो का अजब शाहकर खादी”
