• Fri. Jun 26th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

थाना समाधान दिवस में तीन शिकायतें दर्ज ,एक का भी निस्तारण नहीं हो सका,

ByMoradabadprahari

Dec 14, 2025

मुरादाबाद

कांठ थाना समाधान दिवस में तीन शिकायतें दर्ज।एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।आज शनिवार को कांठ थाने में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें कांठ थाना क्षेत्र अंतर्गत अनेक ग्रामो से फरियादी अपनी फरियाद लेकर थाने में पहुंचे थे। दिसंबर माह के दूसरे शनिवार को कांठ और छजलैट थाने में थाना समाधान दिवस आयोजित कर फरियादियों की फरियाद सुनी गई। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा फरियादियों की फरियाद सुनकर उनका निस्तारण करने के आदेश संबंधितों को दिए गए। कांठ थाने में इंस्पेक्टर क्राइम रामनरेश यादव और नायब तहसीलदार कांठ योगेश चन्द्र शर्मा ने फरियादियों की फरियाद को सुना। कांठ थाने में राजस्व संबंधित कुल तीन मामले दर्ज किए गए। जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने संबंधितों को शिकायतों की जांच कर समाधान करने के आदेश दिए हैं वहीं दूसरी ओर छजलैट थाने में भी थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधिकारियों के द्वारा फरियादियों की फरियाद सुनकर मौके पर उनका निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *