
मुरादाबाद,
अपर जिलाधिकारी वित्त विभाग मुरादाबाद श्रीमती ममता मालवीय आज कांठ तहसील कार्यालय में ठीक शाम साढ़े चार बजे पहुंची। उन्होंने तहसील कांठ का बड़े ही बारीकी से निरीक्षण किया और एसडीएम कांठ संतदास पंवार को उन्होंने कुछ जरूरी स्पष्ट दिशानिर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम कांठ संतदास पंवार से कहा कि फरियादियों की सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें।कोई भी फरियादी आपके कार्यालय से निराश होकर ना लौटे। एसडीएम कांठ कार्यालय में कांठ तहसील के कुछ अमीन भी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे जिनका एडीएम वित्त मुरादाबाद श्रीमती ममता मालवीय ने तुरंत ही दूर करने के लिए एसडीएम कांठ संतदास पंवार को निर्देश दिए।इस अवसर पर तहसीलदार कांठ, नायब तहसीलदार कांठ और नायाब तहसीलदार छजलैट उपस्थित रहे।
