• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

डेड बॉडी से चुराए सोने के गहने हॉस्पिटल के वार्ड बॉय की करतूत

ByMoradabadprahari

Apr 21, 2025

मामला शामली का है जहॉ पर जिला अस्पताल में सड़क हादसे में मृत महिला के शव से वार्ड बॉय ने सोने की बालियां चुरा लीं,परिजनों की शिकायत पर सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पुष्टि हुई वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बालियां बरामद की गईं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जॉच शुरू कर दी हे

शामली अमरदीप मौर्य शामली जिले के डी.एस.पी. के अनुसार, 26 वर्षीय श्वेता को शनिवार को एक सड़क दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल लाया गया था ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को इमरजेंसी वार्ड में भेजा गया था जब पुलिस शव को सील कर रही थी, तब पता चला कि महिला के कानों से सोने की बालियां गायब हैं जांच के दौरान अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें साफ तौर पर दिखा कि वार्ड बॉय विजय ने बालियां चोरी की थीं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *