• Wed. Oct 7th, 2026

बिजली विभाग के अधिकारी धड़ल्ले से बेच रहे चोरी के ट्रांसफार्मर मेरठ एम डी से की गई शिकायत,

ByMoradabadprahari

Feb 20, 2025

मेरठ,

काजीपुर बिजली घर पर चोरी के ट्रांसफार्मर बेचे जा रहे हैं, जेई योगेश गुप्ता, एसडीओ शांतनु चौधरी और शौकीन लाइनमेन शामिल

विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतरगत काजीपुर बिजलीघर (हापुड रोड)पर 18-20 ट्रांसफार्मर की एक वीडियो वायरल हुई है जो किसी भी अधिकारी की बुक/इ.आर.पी पर नहीं है बल्की चोरी के बताए जा रहे हैं जिसकी शिक़ायत सामाजिक कार्यकर्ता नरेश शर्मा ने प्रबंध निदेशीका ईशा दुहन से की है शिक़ायत में नरेश शर्मा ने यह भी आरोप लगाया गया है कि जेई योगेश गुप्ता एसडीओ शांतनु व शौकीन लाइनमैन ने मिलकर क्षेत्र मे इसी प्रकार चोरी के ट्रांसफार्मर से लाइन खींचकर अवैध कनेक्शनों देने का गोरख धंधा चला रखा है, इसी क्रम में बिजलीघर के जामिया फीडर (शौकीन गार्डन) में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रख कर अवैध कनेक्शन दिए गए हैं बिजली बंबा बाईपास पर मिल्लत फार्म हाउस के पास काई खंभों की अवैध लाइन बनाई गई है यहीं नहीं क्षेत्र में 50 से अधिक मीटर उपभोक्ता पर बिल बकाया होने के कारण एक परिसर से उखड़ कर दूसरे परिसर में लगा दिए गए हैं और उसी परिसर में नया मीटर लगा दिया गया है शौकीन लाइनमैन पूर्व में भी रिश्वत मांगे जाने के कारण जेल जा चूका है और विभाग से बरख़ास्त हो चुका था, एसडीओ शांतनु ने शुद्ध प्रकरण से बचने के लिए एक महिने पहले ही अपना तबादला मवाना करा लिया, आरोप है कि इस तरह किये गए घोटालों से विद्युत विभाग को ₹1 करोड़ से अधिक की वित्तिय क्षती हुई है एमडी से शिकायत कर उच्च स्तर की जांच की मांग की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *