• Tue. Oct 6th, 2026

खुले आम उड़ाई जा रही हैं जिलाधिकारी के आदेश की धज्जियां मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में खेला जा रहा लोक – अनलॉक का खेल

ByMoradabadprahari

Feb 3, 2025

मुरादाबाद के सील अस्पतालों का संचालन करा कर खुले आम उड़ाई जा रही हैं जिलाधिकारी के आदेश की धज्जियां

सील किए गए क्लिनिकको का नाम बदलकर किया जा रहा संचालन चिकित्सा अधिकारी खामोश

मुरादाबाद में वर्ष 2022 -23 में 50 अवैध झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी जिन क्लिनिक को सील किया गया था वह आज भी नाम बदलकर क्लीनिक का संचालन बदस्तूर कर रहे हैं वजह साफ है की अवैध क्लिनिक तो सील कर दिया जाता है परंतु झोलाछाप संचालक के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती और ना ही जिला चिकित्सा अधिकारी के यहां से पुलिस के ऊपर कोई कार्रवाई करने का दावा बनाया जाता है बस केवल खानापूर्ति की जाती है सील किए गए क्लीनिक में सविता क्लीनिक बड़ा मंदिर पाकबड़ा,एन एस केयर पैथ लैब पगवाड़ा, दीप हॉस्पिटल पकवाड़ा उजाला हेल्थ केयर संमाथल रोड पाकबड़ा , सहित और ऐसे कई क्लीनिक है जिनको सील तो किया गया था परंतु उनके संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई जब तक इनके संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक इन झोलाछाप डॉक्टर के हौसले इसी प्रकार बुलंद रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *