
जिलाधिकारी अनुज सिंह के साथ मुख्य संवाददाता योगेश कुमार

मुरादाबाद जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट परिवार
मुरादाबाद 26 जनवरी 2025
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने देश के 76वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित सभी कलेक्ट्रेट कर्मियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व हमें अपने गौरवशाली संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का सुअवसर प्रदान करता है। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे प्राचीन देश भारत ने सम्पूर्ण विश्व को गणतन्त्रात्मक शासन प्रणाली देने का अभिनव कार्य किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें अपने लोकतांत्रिक देश में बंधुता एवं सामाजिक समरसता पर आधारित लोकतांत्रित समाज के निर्माण हेतु निरन्तर प्रयास करना है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन्होंने हमें आजादी दिलाई है हमें उनका एवं उनके परिवार का सम्मान करना चाहिए। 26 जनवरी हमारा राष्ट्रीय पर्व है तथा गौरव से परिपूर्ण होकर हमें यह 76वां गणतंत्र मनाया चाहिए। गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमें अपने संविधान के प्रति सम्मान और उसकी रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। हमारे संविधान में हमें अधिकार दिए है, लेकिन साथ ही हमें कर्तव्यों का एहसास भी कराया है। हमारा विविधताओं से भरा है, जहां विभिन्न भाषाएं, धर्म, संस्कृति और जातियां है, लेकिन हमारे संविधान ने हमें एकता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के साथ एकजुट किया है यह हमारी ताकत है और हमें इसे बनाये रखना है।
उन्होंने कहा कि ने कहा कि सरकार की जो प्राथमिकता है वह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री गुलाब चन्द्र, अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह, नगर मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव, सहित कलेक्ट्रेट परिवार के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें


आंजनेय कुमार सिंह आयुक्त मुरादाबाद मण्डल द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात परेड का निरीक्षण किया

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सतपाल अंतिल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउन्ड पर आयोजित परेड समारोह का मान-प्रणाम ग्रहण कर शुभारम्भ किया गया। परेड के मुख्य अतिथि आंजनेय कुमार सिंह (आयुक्त मुरादाबाद मण्डल) द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। परेड द्वारा हर्ष फायरिंग की कार्यवाही कर मंच के सामने से गुजरते हुये शानदार प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि के साथ सभी को कर्तव्यपरायणता, देश की अखण्डता, सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी गयी । इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड के प्रथम कमाण्डर अंकित तिवारी क्षेत्राधिकारी क्राईम, परेड के द्वितीय कमाण्डर राजीव कुमार (निरीक्षक), तृतीय कमाण्डर उ0नि0 श्री मुर्शरफ अली सशस्त्र पुलिस व अन्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कार,पदक,प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुनिराज जी पुलिस उप-महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद, अनुज कुमार, जिलाधिकारी मुरादाबाद, कु0 आकाश सिंह,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, कु0 रणविजय सिंह पुलिस अधीक्षक नगर व अन्य माननीयों, पुलिस,प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनपद मुरादाबाद के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
