
आज दिनांक 19/08/2026 को लक्ष्मी नारायन जगदीश सरन कन्या इंटर कॉलेज, कटघर, मुरादाबाद में प्रधानाचार्या श्रीमती बिमलेश कुमारी जी के निर्देशन में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अन्तर्गत युग्मित राज्यों के ऐतिहासिक स्थल, संस्कृति, खेल, भोजन, भाषा , पोशाक, वनस्पति, जीव- जन्तु आदि से सम्बन्धित स्क्रैप बुक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुरादाबाद के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन छात्र-छात्राओं ने स्क्रैपबुक के माध्यम से दोनों राज्यों की कला-संस्कृति का सुन्दर प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल में श्रीमती सीमा शर्मा (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या,प्रताप सिंह गर्ल्स इण्टर कॉलेज), श्रीमती शशि शुक्ला ( शिक्षिका-डिप्टी जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज) तथा श्रीमती नीलम रस्तोगी (सेवानिवृत्त शिक्षिका ल.ना.ज.स. कन्या इण्टर कॉलेज) रहे।स्क्रैपबुक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग (अरुणाचल प्रदेश) में कु.असना नाज़ (प्रभा देवी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज) ने प्रथम, कु. आरती प्रजापति (लक्ष्मी नारायण जगदीश शरण कन्या इंटर कॉलेज) ने द्वितीय तथा कु. परिधि (राजकला पी डी ए गर्ल्स इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कु.रिया सैनी (जे आर अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज) तथा कु. नवा खान (राजकला पी डी ए गर्ल्स इंटर कॉलेज ने सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त किया।जूनियर वर्ग में कुमारी चाहत तिवारी (लक्ष्मी नारायण जगदीश सरन इंटर कॉलेज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग (मेघालय) में कु. प्राप्ति (लक्ष्मी नारायण जगदीश चरण कन्या इंटर कॉलेज कटघर मुरादाबाद) ने प्रथम, कु. अली शवा (प्रभा देवी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज) ने द्वितीय तथा कु. जेवी (जे आर अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कु. ऐश्वर्या तथा कु. शुमायला ( राजकला पी डी ए गर्ल्स इंटर कॉलेज ने सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त किया।जूनियर वर्ग में कुमारी चाहत तिवारी (लक्ष्मी नारायण जगदीश चरण कन्या इंटर कॉलेज, कटघर, मुरादाबाद) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती अनुराधा तथा श्रीमती सुमन माटे ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में श्रीमती मंजूश्री, श्रीमती अंकिता यादव तथा श्रीमती रंजना पांडे ने सहयोग किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
