• Tue. Aug 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

होमगार्ड जवानों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण

ByMoradabadprahari

Aug 11, 2026

मुरादाबाद। अग्नि सुरक्षा एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए होमगार्ड जवानों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन और आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को गैस सिलेंडर तथा वाहनों में आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव एवं अग्निशमन की तकनीकें समझाई गईं।एसएसपी के आदेश पर सीएफओ डॉ. आर.के. पाण्डेय के निर्देशन में एफएसओ ज्ञान प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने होमगार्ड जवानों को विभिन्न प्रकार के अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी और आग लगने की स्थिति में किस प्रकार सुरक्षित तरीके से आग पर काबू पाया जाए, इसका डेमो भी कराया।जवानों को विशेष रूप से गैस सिलेंडर में लगी आग, वाहन में आग लगने तथा अन्य आकस्मिक अग्निकांड के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों और त्वरित कार्रवाई के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में आग के प्रकार के अनुसार उपयुक्त अग्निशमन उपकरण का चयन, उसके सही संचालन तथा मौके पर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया भी समझाई गई।अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का उद्देश्य होमगार्ड जवानों को आपात परिस्थितियों में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना है, ताकि किसी भी अग्निकांड के दौरान जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *