• Tue. Sep 29th, 2026

आज 30 नवंबर 2024 पंचायत भवन सभागार, मुरादाबाद में सड़क सुरक्षा यातायात माह का समापन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया

ByMoradabadprahari

Nov 30, 2024

मुरादाबाद

जिसमें बताया गया की सबसे ज्यादा मौतें सड़क पर एक्सीडेंट के कारण हो जाती है इनको रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य है

आज दिनांक 30-11-2024 को पंचायत भवन सभागार, मुरादाबाद में आयोजित यातायात माह नवंबर-2024 के समापन समारोह में ऑन्जनेय कुमार मंडल आयुक्त मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद (मुख्य अतिथि) द्वारा उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद, परिक्षेत्र मुरादाबाद व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद, (विशिष्ठ अतिथि) के साथ प्रतिभाग कर दीप प्रज्वलित कर एंव समारोह में उपस्थित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट व लोगों को यातायात नियमों का पालन करने व होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व पुलिस अधीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *